Updated on: 18 November, 2023 08:45 AM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत ठाणे और भिवंडी जिले में 20 नवंबर 2023 से 2 दिसंबर 2023 तक 10 प्रतिशत पानी की कटौती किए जाने का नोटिस जारी किया गया है. यानि मुंबई में 12 दिनों के लिए 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जाएगी.
प्रतिकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत ठाणे और भिवंडी जिले में 20 नवंबर 2023 से 2 दिसंबर 2023 तक 10 प्रतिशत पानी की कटौती किए जाने का नोटिस जारी किया गया है. यानि मुंबई में 12 दिनों के लिए 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जाएगी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
बीएमसी की ओर से यह फैसला पानी की आपूर्ति करने वाले पाईस में न्यूमेटिक गेट सिस्टम में एयर ब्लैडर को बदलने का काम के सिलसिले में किया जा रहा है. तत्काल मरम्मत कार्य से मुंबई और बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा ठाणे और भिवंडी नगर निगम को जल आपूर्ति प्रभावित होगी.
२० नोव्हेंबर २०२३ ते २ डिसेंबर २०२३ या कालावधीत मुंबईत १० टक्के पाणी कपात
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) November 16, 2023
---
10 % water cut in Mumbai from 20 November 2023 to 2 December 2023#BMC#BMCUpdates#watersupply@CMOMaharashtra@Dev_Fadnavis@AjitPawarSpeaks@dvkesarkar@MPLodha@IqbalSinghChah2 pic.twitter.com/xFBfLmlT7t
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के जनसंपर्क विभाग द्वारा एक प्रेस रिलीज में बताया कि सोमवार 20 नवंबर 2023 से शनिवार 2 दिसंबर 2023 तक बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा ठाणे और भिवंडी नगर निगम को पानी की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी.
मुंबई महानगर के सभी नागरिकों से मदद की उम्मीद भी की है. उन्होंने अनुरोध किया है कि वे पानी कटौती के दौरान इसका ध्यान से इस्तेमाल करें. नागरिकों को सलाह दी गई है कि कटौती से एक दिन पहले जरूरी कामों के लिए पानी स्टोर भी कर लें.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT