होम > मुंबई > मुंबई न्यूज़ > आर्टिकल > मुंबई: मेट्रो सेवा टेक्निकल खराबी के कारण रही बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी

मुंबई: मेट्रो सेवा टेक्निकल खराबी के कारण रही बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी

Updated on: 16 January, 2024 10:30 AM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent | hmddigital@mid-day.com

मुंबई: मुंबई मेट्रो से सफर करने वालों को आज कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा. टेक्निकल खराबी के कारण मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं. यात्रियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी परेशानी बयां की.

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

की हाइलाइट्स

  1. टेक्निकल खराबी के कारण मेट्रो लाइन 2 पर बाधित रही सेवाएं
  2. सुबह-सुबह करना पड़ा यात्रियों को परेशानी का सामना
  3. आधिकारिक रूप से नहीं आई कोई अपडेट

मुंबई: मुंबई मेट्रो में टेक्निकल खराबी के कारण मेट्रो सेवाएं मेट्रो लाइन 2 पर बाधित रहीं. दहिसर और कांदिवली पश्चिम के बीच भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. गुंडावली से लिंक रोड के बीच भी काफी समय तक मेट्रो सेवाएं बंद रहीं. मेट्रो स्टेशन पर इस असुविधा के लिए घोषणा की गई. घोषणा में कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं और देरी की आशंका है.

मुंबई मेट्रो की येलो लाइन (लाइन 2ए) पर तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार सुबह सेवाएं बाधित हुईं. सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें व्यक्त करने वाले यात्रियों के अनुसार, दहिसर पूर्व को डीएन नगर से जोड़ने वाले 16.5 किमी की मेट्रो बाधित रही. इसकी सेवाएं 30 मिनट से अधिक समय तक प्रभावित रही हैं. किसी भी यात्री को मेट्रो स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. 


एक अन्य उपयोगकर्ता ने स्टेशन पर फ्लैश की गई घोषणा का एक वीडियो अपलोड किया और कैप्शन दिया, "मेट्रो लाइन डाउन"



सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मेट्रो में आई खराबी के कारण ट्रैक से पैदल जाते दिख रहे हैं. फिलहाल सेवाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं. 

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK